बस्ती, फरवरी 18 -- बस्ती। हर्रैया पुलिस ने कब्जेदारी के विवाद में घर में घुसकर तोड़फोड़ की घटना में मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के मरवटिया कुंवर निवासी अमित सिंह ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मकान व दुकान की कब्जेदारी के विवाद को लेकर वादी की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की। अपशब्द कहते हुए मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी रामनिहोर, रेशमा, अंकित और विकास पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...