फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 5 -- नवाबगंज, संवाददाता। मोबाइल रिपेयरिंग की एक दुकान पर गुरुवार की शाम बाइक सवार युवकों ने धावा बोल दिया। दुकान में घुसकर कांउटर की दराज में रखे 40 हजार रुपये जबरन ले लिये और दुकानदार के साथ मारपीट भी की। इस घटना से भयभीत दुकानदार ने थाने में सूचना दी।बबना रोड पर मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। जहां पर शाम को बाइक सवार तीन युवक मोबाइल रिपेयरिंग कराने के बहाने आये। इस दौरान मोबाइल को दुकानदार देखने लगा तभी तीनो युवकों ने दुकानदार का हाथ पकड़ लिया। मारपीट कर 40 हजार रुपये निकाल लिये। दुकानदार के शोर शराबा करने पर बाइक सवार तीनो लोग पैदल ही भाग खड़े हुये और बाइक मौके पर छोड़ गये। दुकानदार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...