बागपत, फरवरी 17 -- दाहा। दोघट कस्बे में एक मिठाई की दुकान पर एक मामला सामने आया। मिठाई की दुकान पर बैठा दुकानदार काम कर रहा है वहीं दूसरी तरफ काउंटर पर पैर रखकर मिठाई समोसे आदि सामान को एक कुत्ता खाता दिखाई दे रहा है। वहीं किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दी। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बड़ौत यज्ञदत्त आर्य का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है यदि इस तरह का मामला है तो वीडियो उपलब्ध कराई जाएगी तथा दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...