मुजफ्फर नगर, जून 6 -- मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में देर रात नावल्टी चौराहे पर दुकान में लगी से लाखों का नुकसान बताया। हालांकि पूरे नुकसान का आंकलन नहीं हो पाया है। शुक्रवार को दिनभर दुकान मालिक अपने नौकरों के साथ दुकान से जला हुआ सामान बाहर निकालने में जुटे रहे। आग के कारण की जांच दमकल विभाग की टीम कर रही है। मोहल्ला ब्रहमपुरी के अरोडा क्वार्टर निवासी अभिनव अरोडा की नावल्टी चौराहे पर इलेक्ट्रानिक व गिफ्ट की दुकान है। देर रात अचानक दुकान में आग लग गई। बंद दुकान में आग ने कुछ ही देर में विकराल रुप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा अधिकतर सामान जलकर राख हो गया था। आग से नॉवेल्टी चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया था। दम...