धनबाद, फरवरी 12 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। अलकडीहा ओपी क्षेत्र के जयरामपुर कोलियरी छह नंबर चानक के समीप रहने वाले रामलाल महतो की दुकान में किसी शरारती तत्व ने बीती रात आग लगा दी। इससे करीब 25 हजार का नुकसान हुआ। दुकानदार रामलाल ने घटना की शिकायत अलकडीहा पुलिस से की है। बुधवार की सुबह पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और छानबीन की। रामलाल ने कहा कि रात में अपनी नाश्ते की दुकान बंद कर अपने घर जयरामपुर चला गया था। सुबह पहुंचने पर देखा कि दुकान का सामान जला हुआ है। किसने आग लगाई यह समझ में नहीं आ रहा है। यही दुकान उसकी जीविका का एकमात्र साधन था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...