दुकान में आग लगने से हजारों की नुकसान
चंदौली, जुलाई 7 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के चौरहट साहूपुरी रोड पर चांदीतारा गांव में बीते रविवार की देर रात बाइक रिपेयरिंग की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें हजारों का सामान जलकर राख हो गया। खुटहा बाजार निवासी कृपाशंकर विश्वकर्मा का एनडीआरएफ कैम्प के समीप चांदीतारा गांव में बाइक रिपेयरिंग और मोटर पार्ट्स की दुकान है। जहां रोजना तरह कृपाशंकर रविवार की रात दुकान बंद कर घर चला गया। दो घंटे बाद दुकान से धुआं उठता देख लोगों ने दुकान मालिक को सूचित किया। आसपास के लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाई। पीड़ित दुकानदार ने सोमवार सुबह चौकी पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लिखित शिकायत के आधार पर जफरपुर पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.