रामपुर, जून 18 -- पटवाई। क्षेत्र के रहटगंज में नाले से बोरी में बंद अज्ञात युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने एक मीट विक्रेता और उसके नौकर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह महज मीट की डिलीवरी को लेकर हुआ मामूली विवाद था। आरोपियों ने पहले युवक को शराब पिलाई और फिर सिर पर डंडों से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को बोरे में बंद कर नाले में फेंक दिया गया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा (आला कत्ल) और शव को ठिकाने लगाने में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली है। बीते सोमवार को पटवाई थाना क्षेत्र के ग्राम रहटगंज में निर्माणाधीन पुलिया के पास एक गंदे नाले में बोरी में बंद युवक का लहूलुहान शव बरामद हुआ था। चौकीदार रघुवीर की सूचना पर पटवाई थाना प्रभारी (एसओ...