मेरठ, मई 18 -- शास्त्रीनगर स्थित बाजार में रविवार सुबह किरायेदार और दुकान मालिक के बीच संघर्ष हो गया। सेंट्रल मार्केट रोड पर इस्कॉन मंदिर के पास दोनों पक्षों में जमकर लात-घूसे चले। सूचना के बावजूद नौचंदी थाना पुलिस घंटों बाद मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्ष वहां से जा चुके थे। बताया गया कि एक दुकान को लेकर किरायेदार और मालिक के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। किराया और दुकान खाली कराने को लेकर मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है। रविवार सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई, फिर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष सड़क पर भिड़ गए। यह भी पढ़ें- थरवई बाजार में दो गुट भिड़े, मारपीट-पथराव में कई घायल देखते ही देखते दोनों ओर से काफी लोग मौके पर जमा हो गए और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान महिलाएं भी विवाद में शामिल दिखाई दीं।सोशल म...