नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- यूपी में घुसपैठियों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ऐक्शन में है। राजधानी लखनऊ में आलमबाग चौराहा स्थित मार्केट में बुधवार को आयोजित जन-संपर्क कार्यक्रम के दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल ने व्यापारियों, दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेशवासियों के नाम भेजी गई पाती की जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने कहा कि सीएम योगी का संदेश है कि घुसपैठियों से सर्तक रहें। दुकान-मकान में काम देने से पहले सत्यापन कराएं। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री के संदेश को रुचि और गंभीरता से सुना तथा इस पहल की सराहना की। महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री की यह पाती प्रदेश में अवैध रूप से निवास कर रहे घुसपैठियों के खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई और इससे जुड़ी जन-सुरक्षा जागरूकता को और सु...