रुद्रपुर, जून 20 -- पंतनगर, संवाददाता। क्षेत्र स्थित सीकेजी कॉम्प्लेक्स में व्यावसायिक दुकान बेचने के नाम पर 6.35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ओमेक्स रिविएरा निवासी हेमेंद्र स्वरूप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2016 में परिचितों के माध्यम से उसकी मुलाकात करुण गुप्ता और उसके सहयोगियों से हुई थी। आरोप है कि उन्होंने अपनी कंपनी सीकेजी प्रालि के माध्यम से व्यावसायिक दुकान विकसित कर बेचने का प्रस्ताव दिया और प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद जल्द कब्जा देने का भरोसा दिलाया। यह भी पढ़ें- दुकान बेचने के नाम पर 6.35 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज पीड़ित के अनुसार, 29.38 लाख रुपये में दुकान का सौदा तय हुआ। इसके तहत 15 मई 20...