फरीदाबाद, मई 2 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। बुढ़ैना निवासी एक व्यक्ति से दुकान बेचने का झांसा देकर धोखाधड़ी से एक करोड़ 60 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। सेंट्रल थाना पुलिस ने शुक्रवार को पीड़ित की शिकायत पर धोखाधड़ी के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आर्थिक अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, बुढ़ैना निवासी सुखबीर सिंह ने 28 अक्तूबर 2024 को सेक्टर-19 निवासी अंकुश गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, मूलचंद गुप्ता और मधुसूदन के साथ 68 वर्गगज की दुकान नंबर-52, वार्ड-7 का सौदा तीन करोड़ पांच लाख रुपये में इकरारनाम किया था। इस दौरान उन्होंने संपत्ति को पूरी तरह विवाद रहित और कर्ज मुक्त बताया था। यह भी पढ़ें- दुकान बेचने का झांसा देकर एक करोड़ ठगे इस तरह उपरोक्त आराेपियों ने पीड़ित को भरोसे में लेकर दुकान बेचने का सौदा कर लिया ...