इटावा औरैया, अप्रैल 13 -- जसवंतनगर। सैफई रोड निवासी अंकित ने बताया कि रविवार रात करीब 10:30 बजे वह दुकान बंद कर घर जा रहा था। न्यू सेंट्रल बैंक के सामने अंकुश ने उसे रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। कुछ ही देर में उसका भाई मोन्टी उर्फ मंजेश, अनूप बघेल व 2 अन्य लोग भी पहुंच गए और सभी ने मिलकर उसे पीट दिया। पुलिस ने घायल अंकित का मेडिकल कराया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं, जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...