प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 18 -- पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सिरनाथपुर गांव निवासी चाय पान की दुकान चलाने वाले युवक को रास्ते में रोककर पेचकस से हमला कर लहूलुहान कर दिया गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। गांव के निवासी जितेंद्र यादव ने पट्टी-चांदा मार्ग के सिरनाथपुर मोड़ पर चाय पान की दुकान खोल रखी है। आरोप है कि वह शुक्रवार शाम दुकान बंद कर घर जा रहा था। रास्ते में ही उसे एक युवक ने रोक लिया। उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसने पेचकस से हमला कर लहूलुहान कर दिया। उसके हाथ में दांत भी काट लिया। परिजन उसे सीएचसी पट्टी लेकर आए। मामले में आरोपी के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...