हरदोई, मई 27 -- हरदोई। बिलग्राम कस्बे में कटिंग की दुकान चलाने वाले युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद घायल युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बिलग्राम क्षेत्र के रहने वाले गुड्डू की ललौली तिराहे पर कटिंग की दुकान है। परिजनों के मुताबिक वह रोज की तरह दुकान बंद कर मंगलवार रात घर लौट रहा था। इसी दौरान बिलग्राम नई तहसील के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना...