पीलीभीत, अप्रैल 4 -- पीलीभीत। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम खरूआ निवासी इंद्रजीत ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसके पुत्र जयदेव की कोतवाली क्षेत्र के चूने वाली गली में राठौर मोबाइल शॉप के नाम से दुकान है। 3 अप्रैल को दोपहर एक बजे उसके पुत्र की दुकान पर मोहन पुत्र रामचंद्र और अभय सक्सैना पुत्र मनोज सक्सेना निवासी आवास विकास कॉलोनी आए। आरोपियों से समान को लेकर उसके पुत्र के साथ कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद दोनों लोगों ने मिलकर उसके पुत्र के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। उसके सिर में लोहे का सरिया मार कर घायल कर दिया। आसपास के दुकानदारों के एकत्र होने पर आरोपी फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्येंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...