बागपत, जून 18 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के निनाना गांव में दुकान से सामान खरीद रहे मजदूर पर चार लोगों ने हमला बोल दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, बली गांव निवासी युवक के साथ तीन भाइयों ने मारपीट की। पीड़ित ने बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मजदूर सचिन ने बताया कि वह ईंट ढुलाई के ट्रक पर काम करता है। गुरुवार की दोपहर वह ट्रक चालक के साथ ईंट लेकर जा रहा था। गांव के बाहर एक दुकान पर कुछ सामान लेने के लिए रुका था। इसी दौरान दुकान पर मौजूद चार लोगों ने उसे गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसके सिर पर डंडे से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सचिन किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भागा और परिजन...