बागपत, मार्च 31 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा गांव में सामान खरीदने निकले युवक पर दो लोगों ने कैंची और चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। निवाड़ा निवासी दानिश पुत्र इकबाल अपने घर से दुकान पर सामान लेने के लिए जा रहा था। गांव के ही रहने वाले सुल्तान और आमिर ने उसे घर से निकलते ही घेर लिया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। दानिश ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उस पर चाकू व कैंची से हमला किया। जिसमें दानिश गंभीर रूप में घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दानिश को बागपत सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे हॉयर सेंटर रेफर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.