रुद्रपुर, मार्च 9 -- सितारगंज। दुकान पर सामान लेने गई किशोरी लापता हो गई। गांव कुंवरपुर, सिसैया निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 6 मार्च को उसकी 17 वर्षीय बहन दोपहर करीब दो बजे सामान लेने के लिए गांव के एक किराना स्टोर पर गई थी। इसके बाद वह घर नहीं आई। आस-पड़ोस, नाते-रिश्तेदारों में काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। मामले में पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...