लखीमपुरखीरी, मई 31 -- संसारपुर। थाना मैलानी की टेढ़वा चौकी के अंतर्गत भरीगवां चौराहे पर बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा दुकानों के आगे लगा लोहे का नल व मोटर चोरी कर लिया गया। दोपहर बाद जब दुकान स्वामी अपनी दुकानों को देखने गया तो वहां नल और मोटर गायब देख दंग रह गया। घटना की तहरीर टेढ़वा चौकी पर दी गई है। थाना मैलानी के कस्बा संसारपुर निवासी मुकेश कुमार पुत्र गिरधारी लाल की थाना मैलानी की टेढ़वा चौकी के अंतर्गत भरिगवां चौराहे पर दुकानों की मार्केट बनी हुई है। उन्ही दुकान के आगे उनका नल व मोटर लगा हुआ है। शनिवार को दोपहर बाद जब वह अपनी दुकान पर पहुंचे तो वहां नल और मोटर देखकर गायब देख दंग रह गए। यह भी पढ़ें- चोरों ने दो दुकानों से हजारों का माल उड़ाया पीड़ित मुकेश कुमार ने चोरी की तहरीर टेढ़वा चौकी पुलिस को दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...