एटा, अप्रैल 8 -- दुकान के बाहर बैठे युवक पर आरोपी ने फायर कर दिया। इसमें वह बच गया। आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। पीड़ित ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर के मोहल्ला न्यू रैवाड़ी निवासी मुकेश कुशवाह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पांच अप्रैल को मकान के नीचे बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर बैठा हुआ था। आरोप है कि रात में आरोपी अमन यादव निवासी शेखपुरा थाना बागवाला हाल निवासी शीतलपुर आवास विकास कालोनी दुकान के बाहर आया। दुकान के बाहर आते ही गाली-गलौज करने लगा। पीड़ित ने गाली देने से मना किया।आरोप है कि आरोपी ने लाइसेंस रायफल से जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। इसमें वह बच गया। दूसरा कारतूस लोड करते समय अन्य लोग पहुंच गए। घरवालों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। अंधेरे का फायदा उठाकर जान से मारने की धमकी देते हुए भ...