गाजीपुर, अप्रैल 9 -- नंदगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पहाड़पुर चौराहे पर बुधवार की शाम बाइक सवार दो हमलावरों ने गिट्टी बालू की दुकान पर मौजूद मुनीब को मारपीट कर घायल कर दिया। तमंचे से फायर कर फरार हो गये। पुलिस ने घायल की तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामपुर माझा थाना क्षेत्र के तराव गांव निवासी शोभनाथ यादव ने तहरीर दिया कि बुधवार की सायं पहाड़पुर चौराहा पर गिट्टी बालू की दुकान पर मौजूद था। वहां अचानक दो संदिग्ध व्यक्ति काले रंग की पल्सर गाड़ी से आये और जान से मारने की नीयत से असलहा लहराते हुए हमारे ऊपर फायर करना शुरू कर दिया। मौके पर रजई पासवान ग्राम तुरना व बृजेश की पत्नी प्रतिमा यादव मौजूद थी। किसी तरह जान बचाकर भागा। इसी बीच दूसरा संदिग्ध मुझसे उलझ गया। मेरे दाहिने हाथ की कलाई में चोट आ गयी। फायर...