बदायूं, अप्रैल 27 -- सड़क किनारे दुकान पर बैठे बुजुर्ग को बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा दिल्ली-मेरठ हाईवे स्थित चार नंबर पुलिस चौकी के पास हुआ। यहां मिचौना की मढैया के रहने वाले गनेश राम 70 वर्ष पुत्र कुंवरसेन शनिवार शाम चौकी के पास एक जानने वाले की चाय की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गनेश राम गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।परिवार के लोगों ने बताया कि हादसे के बाद बा...