लखीमपुरखीरी, मार्च 7 -- थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव निवासी मैकूलाल ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे वह पत्नी के साथ अपनी दुकान पर बैठा था। तभी वहां पहुंचे गांव के अफसर अली, इरफान, ऐबान, शाहिद, सद्दीक और एक महिला उनको अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर उन्होंने उसे और उसकी पत्नी को दुकान से खींचकर मारपीट की। इससे उसकी पत्नी सिर और गले में चोटें आने से बेहोश हो गई। उसकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...