मुजफ्फरपुर, जून 3 -- मोतीपुर। थाना क्षेत्र के महवल रैक प्वाइंट चौक स्थित मनोज महतो की दुकान पर बुधवार शाम पीपल का पेड़ गिर गया। इसमें दुकानदार बाल-बाल बच गए। दुकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुकानदार ने बताया कि दुकान के समीप पीपल का एक पुराना पेड़ था, जो खोखला हो गया था। शाम में दुकान पर बैठे थे, तभी पीपल का पेड़ अचानक गिर गया। वे किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। यह भी पढ़ें- दुकान पर पीपल का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचा दुकानदार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...