उरई, मार्च 13 -- उरई। रामपुरा थाना क्षेत्र के रुदावली में दुकान का ढाला तोड़ने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के कुछ लोगों पर गाली-गलौज और हमला करने का आरोप लगा एसपी से कार्रवाई की मांग की है। बसपा जिला अध्यक्ष समेत एक दर्जन साथियों के साथ एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। रामपुरा थाना क्षेत्र के रुदावली के सुनील कुमार दोहरे ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया दरवाजे पर तंबाकू और गुटखा का छोटा ढाला (दुकान) है। 3 मार्च की रात 9 बजे गांव का एक व्यक्ति गुटखा लेने पहुंचा, लेकिन उस समय ढाला बंद था। सुनील का आरोप है कि आवाज देने के बाद भी जवाब न मिलने पर गांव के ही तीन व्यक्ति वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने ढाला को तोड़कर सामान फेंक दिया। विरोध करने पर मारपीट की, इससे उसे चोटें आईं हैं। बीच-बचाव करने आ...