प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 4 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मेडिकल स्टोर पर बिना इलाज करने का लाइसेंस लिए डॉक्टर बुलाने वाले मेडिकल स्टोरों पर सीएमओ कार्यालय ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ऐसे 27 मेडिकल स्टोर को नोटिस जारी किया गया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मेडिकल स्टोर पर दवा की बिक्री होनी चाहिए। यदि मेडिकल स्टोर पर डॉक्टर मरीजों का इलाज करते हैं तो संचालक को सीएमओ कार्यालय से लाइसेंस लेना होता है। जिले के कई मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस चिकित्सकों को बुलाकर मरीजों का इलाज करा रहे हैं। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि ऐसे 27 मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। सात दिनों के भीतर जवाब न आने पर इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.