दुकान पर जा रहे बाइक सवार व्यवसायी को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, मौत
मुजफ्फरपुर, जून 4 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के पंसलवा चौक के समीप एनएच 27 पर गुरुवार को ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। इसमें पानापुर ओपी क्षेत्र के पानापुर निवासी मो. वाहिद के पुत्र अनवर अली (45) की मौत हो गई। उसका सिर बुरी तरह से कुचला गया था। ट्रक में फंसकर बाइक कुछ दूर तक घिसटती चली गई। अनवर अली की मोतीपुर बाजार में चूड़ी की दुकान है। वह बाइक से दुकान पर जा रहा था। घटना से आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर एनएच 27 जाम कर दिया। शव को बीच सड़क पर रखकर हंगामा किया। यह भी पढ़ें- दुकान पर जा रहे बाइक सवार व्यवसायी को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, मौत जाम के कारण एनएच की दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। चिलचिलाती धूप में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। खास कर महिलाओं और बच्चों को काफी दिक्कत हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.