बरेली, जून 3 -- शीशगढ़। क्षेत्र की युवती अपने घर से सामान खरीदने दुकान पर गई। सामान लेकर वह घर नहीं लौटी। पिता ने अज्ञात युवक पर पुत्री को ले जाने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया l थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस युवती की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...