मेरठ, मई 9 -- नानू निवासी कक्षा 10 के छात्र ने गांव के ही दुकानदार पर दो माह तक काम कराने के बाद वेतन नहीं देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि दुकानदार अब उसे चोरी के आरोप में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। दक्ष पुत्र प्रभाकर ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गांव के किराना दुकानदार ने उसे पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए अपनी दुकान पर काम करने को कहा था। इसके बदले प्रतिमाह आठ हजार रुपये देने का वादा किया गया। आरोप है कि उसने करीब दो माह तक उसकी दुकान पर काम किया, लेकिन दुकानदार ने वेतन नहीं दिया। पीड़ित का कहना है कि जब उसने स्कूल फीस और किताबों के लिए रुपये मांगे तो दुकानदार ने केवल दो हजार रुपये ऑनलाइन भेजे। इसके बाद बाकी वेतन मांगने पर उस पर चोरी का आरोप लगाकर ज...