शामली, मार्च 26 -- शहर के गांधी चौक पर स्थित कपड़ों की दुकान पर कब्जे को लेकर बाजार में हंगामा खड़ा हो गया। साधु संतों और उनके साथ आए युवकों ने बंद दुकान का शटर काटकर और ताला तोड़ दिया। इस दौरान दुकानदार और उसके परिजनों व साधु संतो में जमकर मारपीट हुई। दुकानदार का आरोप है कि दबगंता के बल पर उनकी दुकान के ताले तोड़ जबरदस्ती घुसे। उधर साधु संतों का कहना है कि उक्त दुकान भैरवनाथ मंदिर प्रबंध समिति के अधीन बता रहे है। इस हंगामे में पुलिस मूक दर्शक बनी रही। दोनों ने ही एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। शहर के गांधी चौंक स्थित भैरवनाथ मंदिर पर मालिकाना अधिकार को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चला आ रहा है। कुटी मंदिर की कुछ दुकानों पर पूर्व में भैरव नाथ मंदिर प्रबंध समिति द्वारा अपने कब्जे में लेकर उनका नया एग्रीमे...