मेरठ, मई 30 -- सरधना फ्लाईओवर के पास बनी दो दुकानों को लेकर भाइयों में शुक्रवार शाम मारपीट हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पांच लोगों को थाने ले आई। दोनों पक्ष दुकान पर अपना दावा कर रहे हैं। डिफेंस इंक्लेव निवासी अशोक मारवाड़ी ने बताया कि दोनों दुकानें उसकी पत्नी रजनी के नाम पर हैं। शुक्रवार शाम विजय गोयल, राजेश, दीपू, टिंकू, हैप्पी और पिता महावीर प्रसाद दुकान पर पहुंचे और कब्जा करने लगे। विरोध करने पर अशोक, रजनी और बेटे नवनीत पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में नवनीत का सिर फट गया। आरोप है कि परिवार को दुकान में बंद कर दिया गया। यह भी पढ़ें- रंजिश में सगे भाई ने दुकान फूंकी, लाठी-डंडों से पीटा दूसरे पक्ष के विजय गोयल का कहना है कि दुकान उसकी है। बड़ा भाई अशोक मारवाड़ी जबरन कब्जा करना चाहता था, इसी को लेकर विवाद हुआ।सूचना पर पुलिस पहुं...