रायबरेली, अगस्त 15 -- हरचंदपुर कस्बे का मामला, पार्टनरशिप में बनाई गई थी दुकान एक पक्ष कब्जा लेने पहुंचा तो दूसरा पक्ष भी पहुंचा मारपीट के बाद फायरिंग, सभी को लगे छर्रे घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया रायबरेली। जिले के हरचंदपुर कस्बे में दुकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों ओर से चली गली में नौ लोग घायल हुए हैं। सभी घायल खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। हरचंदपुर कस्बे में दो लोगों ने पार्टनरशिप में दुकान बनाई थी। बाद में दुकान को लेकर विवाद हो गया। शुक्रवार को दुकान पर कब्जा लेने एक पक्ष पहुंच गया। जानकारी मिलने पर दूसरा पक्ष भी पहुंचा। इस दौरान मारपीट हो गई और फायरिंग भी हुई। फायरिंग में नौ लोग घायल हुए हैं। सभी के छर्रे लगे हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत स...