उन्नाव, अप्रैल 14 -- उन्नाव। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से संचालित दुकान निर्माण/संचालन ऋण के तहत ऑनलाइन आवेदन पत्र स्वीकार किए जा रहे है। योजना के तहत आवेदक को दुकान संचालन के लिए 10 हजार ऋण में 75 सौं रुपए पर 4 फीसदी साधारण वार्षिक ब्याज की दर से रुपया देना होगा। जबकि 25 सौ रुपए अनुदान स्वरूप दिया जाएगा। इस तरह दुकान निर्माण/क्रय के लिए पात्र दिव्यांगजन को 20 हजार का ऋण दिया जाता है। इसमें 15 हजार पर चार फीसदी साधारण वार्षिक ब्याज दर पर ऋण और 5000 अनुदान स्वरूप दिया जाता है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि दुकान-निर्माण व संचालन ऋण योजना के लिए कुछ शर्ते तय है उन्हें करके लाभ उठाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- युवा उद्यमी योजना से बदलेगी तस्वीर, 1700 युवाओं को रोजगार देने लक्ष्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...