अररिया, अप्रैल 28 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। मंगलवार को जिला पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन के निर्देश पर सहायक औषधि नियंत्रण पदाधिकारी उपेंद्र नारायण पंडित के नेतृत्व में ड्रग इंस्पेक्टर्स की टीम ने रेफरल अस्पताल रोड स्थित एक मेडिकल हॉल में छापेमारी की। टीम में ड्रग इंस्पेक्टर निर्भय कुमार गुप्ता, सुरेंद्र राम सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे। इस दौरान दवाइयों की व्यापक जांच की गई और क्रय-विक्रय विवरणी पुस्तिका का अवलोकन किया गया। ड्रग इंस्पेक्टर निर्भय कुमार गुप्ता ने बताया कि जांच के दौरान विक्रय संबंधी विवरण प्रस्तुत नहीं किया गया। साथ ही दो संदिग्ध दवाओं के नमूने लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। यह भी पढ़ें- खाद दुकानों में चल रहा छापेमारी अभियान उन्होंने कहा कि दुकान का लाइसेंस तो सही पाया गया, लेकिन कुछ दवाओं का बिल उपलब्ध नहीं...