गया, अप्रैल 23 -- फतेहपुर थाना क्षेत्र में दुकान दिलाने के नाम पर करीब सात लाख रुपये की ठगी कर ली गई। धनगांव के शंकर सिंह ने नगर पंचायत फतेहपुर के रंजीत कुमार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित शंकर सिंह ने बताया कि वह फतेहपुर बाजार में कपड़ा व्यवसाय करता है और रंजीत कुमार से उसकी पुरानी जान-पहचान थी। इसी विश्वास का फायदा उठाते हुए रंजीत ने उन्हें दूसरी जगह दुकान दिलाने और निजी काम का हवाला देकर करीब 4.99 लाख रुपये यूपीआई के माध्यम से और दो लाख रुपये नकद लिये। काफी समय बीतने के बाद भी जब दुकान नहीं मिली तो पीड़ित ने रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपी ने पंजाब नेशनल बैंक का चेक दिया, जो खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण बाउंस हो गया।पीड़ित का आरोप है कि रुपये मांगने पर आरोपित व उसके परिजनों ने गाली-गलौज...