फिरोजाबाद, जून 8 -- शिकोहाबाद में मोहल्ला लक्ष्मी नगर में पड़ोसी ने एक युवक मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। राहुल दीक्षित पुत्र दिनेश दीक्षित निवासी लक्ष्मी नगर का आरोप है कि वह अपने छोटे भाई के साथ दुकान जा रहा था। इसी दौरान पड़ोसी ने पीछे से आकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोप है कि पड़ोसी ने पहले भी बिना किसी बात के आकर मारपीट की थी। जिसमें आरोपियों का शांति भंग में चालान हुआ था। मारपीट की घटना में दोनों भाई घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...