देवघर, जून 23 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के देवघर कॉलेज मोड़ अवस्थित दुकान में घुसकर दुकानदार व अन्य पर जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। वहीं, फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले के अनुसंधानकर्ता ने बताया कि 20 जून की रात करीब 8:30 बजे कॉलेज मोड़ के पास दुकान में घुसकर मारपीट की गई थी। मामले में सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया। प्राथमिकी के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर चंद्रकांत कुमार महथा और जुगनू महथा को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- कॉलेज मोड़ पर दो भाईयों पर जानलेवा हमला पुलिस ने दोनों आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ की। पूछताछ पूरी होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अनुसंधानकर्ता ने बताया कि घटन...