शामली, मई 28 -- चौसाना। दथेडा मे मिठाई विक्रेता के साथ नगदी की लूट मे मामले मे कार्यवाही ना होने से खफा पीडित व्यापारी ने अपनी दुकान पर पुलिस उत्पीडन व बदमाशों के डर से दुकान को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। इसके लिए पीडित ने पोस्टर भी चस्पा किया है। वही दूसरी ओर पुलिस मामले को फर्जी करार दे रही है। चौसाना चौकी के गांव दथेडा में बीते 27 अप्रेल को नेपाल सिंह निवासी ताहरपुर के साथ दो व्यक्तियों से तमंचे के बल पर ग्यारह हजार की नगदी को लूट लिया था। आरोप है कि घटना के बाद से पीडित लगातार पुलिस चौकी के चक्कर लगा रहा है लेकिन पीडित की सुनवाई नही हांे सकी। यह भी पढ़ें- रंगदारी प्रकरण में बैकफुट पर आई पुलिस, आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश जारी एसपी से मिलने के बाद पीडित को कार्यवाही की उम्मीद लगी थी। लेकिन चौसाना पुलिस ने मामले को गम्भीरता से...