जौनपुर, मई 19 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के उधौचौकिया के एक स्कूल के समीप पार्टनरशिप में दुकान खोलने के लिए एक दिव्यांग से 80 हजार रुपये लेकर हड़पने का आरोप है। पैसा मांगने पर दिव्यांग को मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। क्षेत्र के कादीपुर निवासी राजनाथ पुत्र देवसरन ने वर्ष 2015 में पौना गांव निवासी संतोष यादव पुत्र भुलई यादव ने उसे पार्टनरशिप में दुकान खोलने का झांसा दिया और उससे 80 हजार रुपये ले लिए। रुपये लेने के बाद आरोपी ने न तो दुकान खोली और न ही आज तक उसके पैसे वापस किए। शनिवार की रात करीब 9 बजे राजनाथ जब स्कूल के पास मौजूद था। तभी वहां आरोपी संतोष यादव अपने तीन साथियों के साथ पहुंच गया। उसी समय पीड़ित ने अपने पैसे मांगे तो आरोपियों ने उसे जातिसूचक श...