रामपुर, नवम्बर 12 -- रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र के भुर्जी की मंडैया गांव निवासी शकुंतला ने सिविल लाइंस थाने में आरोप लगाया था कि आगापुर में तीन दुकाने बनी हैं, जिसको उन्होंने खरीदा है। तीनों दुकानो की हालत बहुत जर्जर थी इसलिए उसने उसे तुड़वाकर नया बनवाना चाहती थी। इसलिए दुकानों को किरायेदारों से खाली करना चाहती है। उसका कहना है कि विशाल सागर से दुकान खाली कराने के लिए लगातार कह रही थी, लेकिन विशाल व उसके पिता ओमप्रकाश ने प्रार्थिनी की दुकान खाली नहीं की। उन्होंने दुकानों को हड़पने का षडयंत्र रचकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर लिए। इसमें दूसरों का भी सहयोग लिया। आरोप लगाया कि दस जुलाई को इसको लेकर उसके साथ मारपीट की। उसके बेटे के साथ मारपीट की गई थी। जिस पर पुलिस ने नरखेड़ा गांव निवासी विशाल सागर, ओमप्रकाश, कुंवरपाल, प्रदीप कुमार, कमल सिंह, वि...