बरेली, मार्च 6 -- होली के दिन टेंट कारोबारी का शव उसकी दुकान के सामने टिन शेड के पाइप पर फंदे से लटका मिला। वहां शव को लटका देख लोगों कीभीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। रिपोर्ट में हैंगिग पुष्टि हुई है। उदरनपुर गांव के हरपाल मौर्य की गांव के पास पीलीभीत हाईवे किनारे मौर्य मार्केट है, जिसमें करीब 20 दुकानें हैं। इनमें से कई दुकानें किराये पर हैं, जबकि वह स्वयं टेंट का कारोबार करते थे। बुधवार को दिन में उन्होंने परिजनों और परिचितों के साथ होली खेली थी। शाम को वह अपनी मार्केट पर आ गए थे। रात करीब आठ बजे वहां से गुजर रहे लोगों ने उनका शव दुकान के सामने टिनशेड के पाइप पर लटका देखा तो दंग रह गए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता का आरोप था। कि बेटे की हत्या कर शव को लटकाया ...