कौशाम्बी, जून 20 -- पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी गांव निवासी संजीव केसरवानी पुत्र रामाकांत केसरवानी मार्बल और टाइल्स विक्रेता हैं। उन्होंने बताया कि मनौरी गेट के समीप 11 हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से दुकान किराए पर लेकर मार्बल व टाइल्स का शोरूम खोल रखा है। वह समय से प्रतिमाह किराया भी अदा कर रहे थे। इसके बावजूद मालिक ने दुकान के सामने पक्की दीवार खड़ी कर रास्ता बंद कर दिया है। इससे ग्राहकों के आने जाने का रास्ता बंद हो गया है। आरोप है कि विरोध करने पर मालिक के दो पुत्रों ने गाली-गलौज कर दुकानदार को मारपीट की धमकी दी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...