देवघर, जनवरी 26 -- देवघर प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्पाद थाना के बगल स्थित एक चाय दुकान के सामने से अज्ञात चोरों ने एक बाइक चोरी कर ली। इस घटना को लेकर पीड़ित चाय दुकानदार ने नगर थाना में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित रिखिया थाना क्षेत्र के आमगाछी गांव निवासी सुनील यादव ने थाना में दिए गए आवेदन में बताया है कि वह प्रतिदिन की तरह उत्पाद विभाग के कार्यालय के बगल में चाय की दुकान लगाकर व्यवसाय कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी बाइक दुकान के पास ही खड़ी की थी और चाय बेचने में व्यस्त थे। शाम के समय कुछ जरूरी सामान खरीदने जाने के दौरान जब उनकी नजर बाइक की ओर गई तो वह वहां मौजूद नहीं थी। इसके बाद उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिल सका। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात चोर मौके का फा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.