मेरठ, जून 19 -- बिनौली रोड पर जैन मिलन अस्पताल के निकट एक दुकान के बाहर कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। बीच सड़क पर ही दोनों पक्षों में जकर लात घूसे चले। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों को हिरासत में लिया और उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार जैन मिलन अस्पताल के बाहर मार्केट में परवेज खान की बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। सुबह में वह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि उसकी दुकान के बाहर कूड़ा जमा था। उसने इसका विरोध किया तो पड़ोसी दुकान वालों से उसकी कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। लड़ते-लड़ते दोनों पक्षों के लोग सड़क पर आ गए। जिससे मौके पर अफरा तफ...