हापुड़, फरवरी 9 -- हापुड़ संवाददाता। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में गढ़ रोड पर नवीन मंडी स्थित एक फल व्यापारी की दुकान के बाहर रखी 64 पेटी किन्नू अज्ञात चोर पिकअप गाड़ी में भर ले गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के काली मस्जिद निवासी हाजी इकराम ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी थाना देहात क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी में दुकान संख्या बी-पांच फल की दुकान है। 26 जनवरी की सुबह करीब साढ़े तीन बजे एक पिकअप उनकी दुकान के पास आकर रुकी। इस दौरान एक अज्ञात चोरों ने दुकान के सामने रखी 64 पेटी किन्नू वाहन में भर ली और मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद पीड़ित को दुकान पर पहुंचने पर चोरी की जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.