प्रयागराज, जून 19 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। शराब की दुकान के बाहर अगर लोग जाम छलका रहे हैं तो ऐसे अनुज्ञापियों का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। इससे सड़क पर चलने वालों को परेशानी होती है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इसके निर्देश दिए। आबकारी विभाग के अफसरों को निर्देश दिया कि वो तत्काल अभियान चलाना शुरू करें।

जाम की समस्या से निपटने के उपाय शहर को जाम की समस्या से मुक्त रखने के लिए निर्देश दिया कि 16 स्थायी होल्डिंग्स एरिया में ही बस व ट्रक की पार्किंग कराई जाए। डीएम ने पुलिस, सम्भागीय परिवहन अधिकारी व परिवहन विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से डग्गामार बसों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बिना नम्बर की ट्रकों व गाड़ियों व अपंजीकृत वाहनों पर कार्रवाई करने को कहा। डीएम ने कहा कि अगर कोई व्यक...