औरैया, अगस्त 16 -- अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के पूठा गांव में शनिवार शाम दुकान के पास खड़े 24 वर्षीय युवक पर कुछ युवकों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट आने पर पुलिस ने घायल को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया, जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। हमले के दौरान फायरिंग किए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। आरोपियों की तलाश में कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी टीम को लगाया गया है। लालपुर निवासी शिवम शनिवार को आगामी रक्षाबंधन के चलते बहन से मिलने इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र गया था। शाम को घर लौटने के बाद वह अपने दोस्त के साथ किसी काम से पूठा गांव पहुंचा। बताया गया कि वह गांव में एक दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आए कुछ नामजद युवकों ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने शिवम के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया। घटना के दौरान शिवम प...