रुडकी, फरवरी 3 -- कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को दो दिन पहले परचून की दुकान में काम करने वाले व्यक्ति से ढाई लाख रुपये की लूट का खुलासा कर दिया। पुलिस ने दुकान के पूर्व नौकर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूट की रकम और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है। एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। लक्सर कोतवाली पुलिस में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि लक्सर गांव निवासी रवि राठौर पुत्र मुन्ना लाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह गांव के भूषण लाल की दुकान पर कार्य करता है। एक फरवरी को सुल्तानपुर से कलेक्शन कर वापस लौटते समय चार लोगों ने रास्ता रोककर लगभग ढाई लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया था। इसमें उसका मोबाइल भी मौजूद था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.