दुकान के ताले तोड नगदी ले उडे चोर
सहारनपुर, मार्च 26 -- गंगोह । लखनौती के मेन बाजार स्थित किरयाना की दुकान के ताले तोड़कर चोर हजारों की नकदी चुरा ले गये। पीड़ित दुकानदार मनीष कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात को लगभग 10 बजे वह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था। बुधवार सुबह पडौसी दुकानदारों ने उसे दुकान का शटर खुला पड़ा होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे दुकानदार को दुकान के ताले टूटे पडे मिले और गल्ले से 5-6 हजार रुपये गायब थे। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहा है जिसकी पहचान भी की जा चुकी है। पीड़ित ने थाने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.