रुद्रपुर, जून 1 -- सितारगंज। सितारगंज के खटीमा रोड स्थित गुप्ता इलेक्ट्रानिक्स की दुकान के गल्ले से चोर 10 हजार रुपये निकाल ले गया। रुपये निकालने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। सोमवार को दोपहर एक युवक दुकान में प्रवेश कर सामान देखते दिख रहा है। दुकान स्वामी के काउंटर से हटकर जाने पर उसने गल्ले से रुपये निकाले व जेब में रखकर बाहर निकल गया। दुकान स्वामी के अनुसार उसने सामान मांगा। दुकान के पीछे सामान निकालने जाने पर वह गल्ले से रुपये निकालकर फरार हो गया। दुकान स्वामी प्रशांत गुप्ता ने पुलिस को सूचना दी है। व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष दीपेंद्र सिंघल ने बताया कि पुलिस को तहरीर व सीसीटीवी फुटेज सौंपकर कार्यवाही की मांग की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...